जिला अस्पताल के महिला शौचालय में मिला नवजात का शव
हमीरपुर, जून 23 -- हमीरपुर, संवाददाता। जिला अस्पताल (पुरुष) के भर्ती वार्ड के महिला शौचालय में मंगलवार की सुबह टॉयलेट के अंदर नवजात बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, मगर नवजात का शव लाकर फेंकने वाले का कोई सुराग नहीं मिला है। इस पूरे घटनाक्रम ने अस्पताल की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर से सवाल उठ रहे है। मंगलवार की सुबह आठ बजे पुरुष अस्पताल के भर्ती वार्ड में साफ-सफाई में लगी स्वीपर जब महिला शौचालय के टॉयलेट में पहुंची तो उसकी नजर कॉटन में लिपटे हुए नवजात शिशु पर पड़ी। नवजात बच्ची का शव देखकर स्वीपर ने तत्काल इसकी सूचना वार्ड में तैनात स्टाफ को दी। जिसके बाद मौके पर भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.