अंबेडकर नगर, फरवरी 22 -- बाराबंकी। शहर के जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में हाल के दिनों में व्यवस्थाओं में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। रक्त संग्रहण, जांच प्रक्रिया और स्टोरेज की व्यवस्था पहले की अपेक्षा अधिक व्यवस्थित हुई है। मरीजों और तीमारदारों को अब ब्लड उपलब्ध कराने में भी पहले से कम समय लग रहा है। स्टाफ की सक्रियता और साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे आम लोगों में संतोष का माहौल है। हालांकि इन सुधारों के बीच कुछ बुनियादी समस्याएं अब भी बनी हुई हैं, जो लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही हैं। ब्लड बैंक की कई खिड़कियां टूटी हुई हैं, जिनसे न केवल अंदर की सुरक्षा प्रभावित होती है, बल्कि धूल और गंदगी भी अंदर पहुंचती है। यह स्थिति स्वास्थ्य मानकों के लिहाज से भी चिंता का विषय है। मरीजों के परिजन बताते हैं कि खिड़कियों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.