अंबेडकर नगर, अप्रैल 4 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक अपनी उपयोगिता साबित नहीं कर पा रहा है। अक्सर यहां अलग अलग ग्रुप के खून की कमीं बनी रहती है। ऐसे में मरीजों को जब इमरजेंसी में ब्लड की जरूरत होती है तो उन्हें खासी परेशानी होती है। मौजूदा स्थिति यह है कि ब्लड बैंक में ए व बी निगेटिव ग्रुप का ब्लड ही नहीं है। ऐसे में यदि किसी मरीज को इस ग्रुप के खून की आवश्यकता पड़ जाए तो फिर उसे भागदौड़ करने को विवश होना पड़ेगा। संयुक्त जिला चिकित्सालय परिसर में सौ यूनिट क्षमता का ब्लड बैंक स्थापित है, जहां से मरीजों को आपात स्थिति में ब्लड की उपलब्धता कराई जाती है। हालांकि ब्लड बैंक का लाभ जिस प्रकार से मरीजों को मिलना चाहिए, उस तरह से नहीं मिल पा रहा है। कारण यह कि यहां अक्सर अलग अलग ग्रुप के खून की कमीं बनी रहती है। ऐसे में मरीजो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.