नैनीताल, अप्रैल 22 -- नैनीताल। चारधाम यात्रा ड्यूटी से जुड़ी मांगों को लेकर बीडी पांडे जिला अस्पताल में फार्मासिस्टों का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। उन्होंने विरोध स्वरूप काला फीता बांधकर काम किया। कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग में ड्यूटी देने के बावजूद उन्हें यात्रा भत्ता और प्रोत्साहन भत्ता नहीं मिल रहा है। यात्रा मार्ग में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों के लिए भोजन और आवास की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई दिक्कतें पेश आती हैं। ऐसे में वे चारधाम यात्रा 2026 के बहिष्कार के संबंध में विरोध स्वरूप काला फीता बांधकर काम कर रहे हैं। मांगों का समाधान नहीं होने पर चारधाम यात्रा 2026 की ड्यूटी का बहिष्कार किया जाएगा। यह भी पढ़ें- फार्मासिस्टों ने की यात्रा भत्ता देने की मांग इस दौरान फार्मेसी ऑफिसर जेएस पवार, सीएस खनायत, हिमांगि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.