संतकबीरनगर, जून 21 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिला अस्पताल के पीआईसीयू वार्ड में शुक्रवार की देर शाम कुछ अराजक तत्वों ने घुसकर वार्ड आया और उसके गार्ड पति पर जानलेवा हमला किया। आरोप है कि गेट, शीशा आदि तोड़फोड़ दिया। सूचना पर पहुंची 112 नंबर की टीम के सामने भी अराजक तत्वों ने हाथापाई और गाली गलौज की। घटना से अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। पुलिस ने एक नामजद समेत 26 के खिलाफ केस दर्ज किया।खलीलाबाद शहर के मड़या अचकवापुर की रहने वाली फोटू देवी पत्नी अभिमन्यु जिला अस्पताल के वार्ड पीआईसीयू में वार्ड आया के पद पर कार्यरत है। जबकि अभिमन्यु (गार्ड) पद पर कार्यरत है। यह भी पढ़ें- ठेकाकर्मी ने एक और शव से खींचे थे कुंडल आरोप है कि 19 जून 2026 की रात्रि करीब 9.30 बजे जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम ड्यूटी में कार्यरत विकास रात्रि में एक महिला और बच...