जिला अस्पताल के पार्क में बनेगा ओपन जिम, सुधरेगी शहरियों की सेहत
बदायूं, जून 13 -- जिला अस्पताल में अब ओपन जिम तैयार किया जाएगा। इससे शहरवासियों को सेहत सुधारने के लिए अच्छा स्थान मिलेगा। इसके साथ ही वहां निश्शुल्क योगा क्लास भी लगाई जाएंगी। इसकी तैयारी अस्पताल प्रबंधन करते हुए प्रस्ताव तैयार किया है, जल्द ही बजट मिलने के बाद जिम के उपकरण खरीदे जाएंगे। जिला अस्पताल कैंपस में बनी पार्क में चारों ओर हरियाली है तो वहां दो पल सुकून के गुजारने के लिए अच्छा इंतजाम पहले से ही किया जा चुका है। इसका लाभ मरीजों के तीमारदारों के अलावा वहां रहने वाले स्वास्थ्यकर्मियों और उनके परिजनों को भी मिल रहा है। काफी बीच में बने इस पार्क में अब ओपन जिम खोले जाने की तैयारी की गई है। ओपन जिम खोलने की मकसद शहरवासियों की सेहत सुधारना है। इस अनोखी पहल की शुरूआत कर दी गई है। इसके लिए बाकायदा प्रस्ताव तैयार किया गया है कि ओपन जिम त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.