अल्मोड़ा, मार्च 31 -- अल्मोड़ा। रसोई सिलेंडर की कमी के बीच अब डीजल-पैट्रोल का भी संकट गहराने लगा है। सोमवार को नगर के तीन पंपों में तेल नहीं मिला। हालांकि शाम तक वाहन पहुंचने से राहत मिली थी। मंगलवार को एक बार जिला अस्पताल के पास वाले पंप में तेल खत्म हो गया। इससे लोग परेशान रहे। इससे पूरा भार शिखर के पास बने पंप में पड़ गया। यहां लोगों की भीड़ जुटी रही। संचालकों का कहना है कि पहले फोन से वार्ता में ईंधन के वाहन भेज दिए जाते थे। लेकिन अब पहले कैश फिर तेल का नियम का लागू कर दिया है। इससे व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.