हाथरस, मई 29 -- हाथरस। मानसून की बारिश से पहले नगर पालिका परिषद द्वारा कराई जा रही अभियान चलाकर नाला सफाई लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। शुक्रवार को जेसीबी से शहर के तालाब चौराह अलीगढ़ रोड स्थित बागला जिला अस्पताल के बाहर नाले की सफाई कराई गई। इस दौरान नाले से निकली सिल्ट जिला अस्पताल के गेट पर पड़ी रही। जिसके चलते अस्पताल आने वाले मरीज और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- लखीसराय: बारिश के बीच डीएम ने किया बड़े नाले का निरीक्षण, जल निकासी को लेकर दिए निर्देशनाला सफाई की समस्या इन दिनों नगर पालिका परिषद द्वारा अभियान चलाकर शहर के बड़े-छोटे नालों की सफाई कराई जा रही है। जिससे की मानसूनी बारिश के दौरान लोगों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े और आसानी से बारिश के पानी की निकासी हो सके, लेकिन यहीं नाला सफाई अब लोगो...