जिला अस्पताल के नए भवन में आठ घंटे गुल रही बिजली, बिलबिलाए मरीज
बिजनौर, जुलाई 3 -- मेडिकल कालेज से सम्बद्ध जिला अस्पताल के सात मंजिला नए भवन में एक फॉल्ट के कारण शुक्रवार सुबह से दोपहर तक बिजली गुल रही। इस भवन में इनडोर वार्ड तो अभी शुरु नहीं हुए, लेकिन ओपीडी सर्वाधिक यहीं पर है। आठ घंटे बिजली गुल होने से मरीज तो बिलबिलाए ही डॉक्टर भी बेहाल हो उठे। कई डॉक्टरों ने तो कमरों से मेज कुर्सी बाहर निकालकर मरीज देखे।
बिजली खराब होने का कारण जिला अस्पताल परिसर में बना यह 200 बेडेड अस्पताल का अत्याधुनिक भवन अभी पूरी तरह से मेडिकल कालेज प्रशासन को हैंडओवर नहीं हुआ है। परिसर से सटे टीबी क्लीनिक में बने बिजलीघर से ही इधर आपूर्ति होती है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह करीब छह बजे हुआ फॉल्ट ढूंढकर ठीक करने में दोपहर के दो बज गए। ओपीडी कक्षों के एयरकंडीशन तो बंद हुए ही पॉवर बैकअप न होने से कक्षों के साथ ही वेटिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.