वाराणसी, मार्च 3 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल में युवती की मौत के मामले में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) ने संबंधित डॉक्टर और स्टाफ नर्स को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि जिला अस्पताल में सोमवार सुबह 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया था। हंगामे के बाद सीएमएस डॉ. आर.एस. राम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित चिकित्सक और स्टाफ नर्स को नोटिस जारी किया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही गठित कमेटी ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.