मेरठ, जनवरी 13 -- जिला अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं से लेस आईसीयू पिछले पांच वर्षों से तैयार है। इस वार्ड को चिकित्सकों की कमी के चलते आज तक शुरु नहीं किया गया है। वार्ड शुरु न होने से जिला अस्पताल आने वाले मरीजों को मेडिकल रेफर किया जा रहा है। मेडिकल अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने से व्यवस्था डगमगा गई है। वार्ड शुरु होने से मरीजों ने राहत की उम्मीद की थी लेकिन यह योजना वर्षों बाद आज तक परवान नहीं चढ़ पाई है। मरीजों को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मरीजों को जरनल वार्ड में रखना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इस मामले में कई बार जिला अस्पताल प्रशासन ने शासन को पत्र लिखकर स्टाफ, चिकित्सक उपलब्ध कराने की डिमांड की गई है, लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं हो पाया है। रोजाना पहुंचते हैं 25 से 30 गंभीर मरीज जिला अस्पताल क...