नोएडा, जुलाई 8 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। जिला अस्पताल प्रबंधन ने स्वास्थ्यकर्मियों को आवास दिलाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार करा लिया गया है। इसी हफ्ते शासन प्रस्ताव भेज दिया जाएगा। जिला अस्पताल प्रबंधन अस्पताल परिसर के बगल में स्थित प्राधिकरण की जमीन पर आवास बनाने की मांग करेगा। पहले यहां सीएमओ कार्यालय भी चलता था। वर्तमान में महिला थाना, होम्योपैथी और आयुर्वेदिक विभाग चल रहे हैं। इसके अलावा शासन को अन्य विकल्प भी बता सकता है। ताकि सभी कर्मियों को सरकारी आवास मिल सके।जिला अस्पताल परिसर में 72 फोर और थ्री बीचएके फ्लैट हैं, जिसमें जिला अस्पताल के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी रहते हैं। जबकि जिला अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या करीब 200 है। ऐसे में सभी को परिसर...