नोएडा, फरवरी 23 -- नोएडा। शासन की टीम ने सोमवार को सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। अस्पताल प्रबंधन ने इस दौरान भविष्य में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी। प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के डॉ. विकास सिंघल और दिनेश कुमार ने अस्पताल की ओपीडी, वार्ड, आईसीयू समेत मरीजों को मिल रही अन्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। बाद में जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अजय राणा के साथ बैठक की। बैठक में डॉ. आर पी सिंह, डॉ. हृदयमणि लवणिया, डॉ ऋषभ कुमार सिंह मौजूद रहे। सीएमएस डॉ. अजय राणा ने बताया कि टीम अस्पताल के सभी पहलुओं की जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.