बागेश्वर, अप्रैल 1 -- जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर संघर्ष वाहिनी ने कड़ी नाराजगी जताई है। संगठन के पदाधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर 15 सूत्रीय मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। संगठन ने अस्पताल में दो नए फिजिशियन की तत्काल नियुक्ति करने और तब तक वर्तमान फिजिशियनों को कार्यमुक्त न करने की मांग की। साथ ही एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की शीघ्र तैनाती पर भी जोर दिया। पदाधिकारियों ने 18 करोड़ रुपये की लागत से बनी चौथी मंजिल के 18 महीने बाद भी शुरू न होने पर नाराजगी जताते हुए इसे जनता के लिए खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि मरीजों को दवाइयां बाहर से लिखी जा रही हैं, जिस पर रोक लगाकर सभी दवाएं अस्पताल से ही निशुल्क उपलब्ध कराई जाएं। निरीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.