बलिया, फरवरी 3 -- बलिया। जिला अस्पताल में व्याप्त दुर्व्यवस्थाओें से व्यथित भाकपा माले नेताओं ने मंगलवार को डीएम को पत्रक सौंपा। इसके जरिए अस्पताल की सी-आर्म मशीन महीनों से खराब होने के कारण हड्डी के ऑपरेशन बंद होने तथा चिकित्सालय में ईएनटी और चर्मरोग विशेषज्ञ नहीं होने से मरीजों और तीमारदारों की परेशानी समेत बाहरी दवा लिखने आदि की अव्यवस्था से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने शीघ्र ही इस दिशा में उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। पत्रक में बताया कि जिला अस्पताल में सीएमएस सहित कुल छह सर्जन तैनात हैं। लेकिन एक-दो सर्जनों को छोड़ कोई सर्जन मेजर ऑपरेशन नहीं कर रहे हैं। अस्पताल की बदहाली का आलम यह बजट होने के बाद भी महीनों से अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में लगी सी-आर्म मशीन खराब पड़ी है। यह मशीन हड्डी के ऑपरेशन में बड़ी ही सहायक होती है। सीएमएस की सह पर ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.