जिला अस्पताल की तर्ज पर स्थापित होगी जांच लैब
बहराइच, अप्रैल 9 -- बहराइच,संवाददाता। जिले के आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जिला अस्पताल की तर्ज पर बीपीएचएल यानि ब्लॉक पब्लिक हेल्थ लैब संचालित किया जाएगा। चिंहित सीएचसी पर जल्द ही भवन निर्माण शुरू किया जाएगा। आधुनिक जांच मशीनों को स्थापित किया जाएगा। इस लैब में कैंसर समेत लगभग सभी जटिल बीमारियों से जुड़ी जांच संभव हो सकेगी। इसके लिए शासन की ओर से प्रस्ताव को मंजूरी संग लगभग छह करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत किया है। जिले की ग्रामीण चिकित्सकीय सेवाओं को बेहतर करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। विशेषज्ञ चिकित्सा कर्मियों की तैनाती के साथ ही गंभीर बीमारियों की जांच की सुविधा स्थानीय स्तर पर मुहैया कराने को सरकार ने एक और बड़ी पहल की है। इसके तहत पहले चरण में आठ सीएचसी पर ब्लॉक पब्लिक हेल्थ लैब स्थापित करने का फैसला किया गया है। हर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.