नोएडा, मार्च 27 -- नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के दौरान जिला अस्पताल की चार टीमें मौके पर तैनात रहेंगी। अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय राणा ने कहा कि प्रत्येक टीम में तीन चिकित्सा विशेषज्ञ, एक फार्मासिस्ट, एक लैब टैक्नीशियन और एक वार्ड ब्वॉय होगा। तीन टीमें सुबह, दोपहर और शाम को ड्यूटी करेंगी। इसके अलावा एक अन्य टीम खाद्य पदार्थों की जांच के लिए तैनात की जाएगी। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस में जीवन रक्षक दवाएं समेत अन्य इमरजेंसी उपकरण उपलब्ध होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.