बरेली, मार्च 4 -- रंगों के त्यौहार होली का असर जिला अस्पताल की ओपीडी पर दिख रहा है। सार्वजनिक अवकाश के चलते जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को सामान्य दिनों की तुलना में सन्नाटा पसरा रहा। जहां आम दिनों में अस्पताल के गलियारे मरीजों की भीड़ से खचाखच भरे रहते हैं, वहीं मंगलवार को 300 से भी कम मरीजों का पंजीकरण हुआ। मंगलवार को अस्पताल की पर्चा खिड़की और ओपीडी वार्डों में मरीजों की कतारें नदारद दिखीं। दिन भर में लगभग 300 के करीब नए मरीज ही परामर्श के लिए अस्पताल पहुंचे। इनमें से अधिकांश मरीज मौसमी बीमारियों या छोटी-मोटी चोटों से संबंधित थे। बुखार के साथ ही पेट दर्द, दस्त, उलटी, बदहजमी जैसी परेशानी वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। 86 एंबुलेंस तैनात, इमरजेंसी में तीन टीम करेगी ड्यूटी होली पर्व पर जिला अस्पताल और सीएचसी पर ओपीडी बंद रहेगी। इमरजें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.