नैनीताल, अप्रैल 7 -- नैनीताल। जिला अस्पताल बीडी पांडे नैनीताल में मंगलवार को सुबह से ही ओपीडी में भीड़ लगी रही। इन दिनों मौसम परिवर्तन के चलते अस्पताल में अधिक संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं, जिनमें जुकाम, बुखार और वायरल की समस्या के मरीज अधिक हैं। अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 500 मरीज उपचार करा रहे हैं। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि इन दिनों मौसम में परिवर्तन के चलते स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। उनके पास प्रतिदिन करीब 80 से 90 मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। उन्होंने उबला हुआ और गर्म पानी पीने, साफ और ताजा भोजन करने और किसी भी तरह की समस्या होने पर डॉक्टर से परामर्श लेने की सलाह दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.