कन्नौज, जून 18 -- कन्नौज,संवाददाता। भीषण गर्मी, उमस और लगातार चल रही हीट वेव का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। गुरुवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही पर्चा काउंटर पर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार दिनभर में 510 नए मरीजों ने पंजीकरण कराया, जबकि नए पुराने मिलाकर लगभग 1100 मरीजों ने उपचार प्राप्त किया。 यह भी पढ़ें- उमस भरी गर्मी में बढ़ा डायरिया का प्रकोप, जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्यामरीजों की संख्या में वृद्धि अस्पताल की ओपीडी, जांच केंद्रों और दवा वितरण काउंटरों पर लोगों की भीड़ के कारण मरीजों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। पर्चा बनवाने से लेकर चिकित्सक को दिखाने तक 30 से 40 मिनट का समय लग रहा था। इसके बाद जांच और दवा प्राप्त करने के लिए भी अलग-अलग...