जिला अस्पताल की ओटी में चले थप्पड़-घूंसे, सुरक्षा कर्मी दिखा लाचार
हमीरपुर, मई 10 -- हमीरपुर, संवाददाता। जिला अस्पताल की ओटी में हादसे में घायल होकर मरहम-पट्टी कराने वाले की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 14 सेकेंड के इस वीडियो में मृतक किशोर के परिजन टक्कर मारने वाले बाइक सवार को थप्पड़-घूंसे बरसा रहे हैं। घायल को बचाने में अस्पताल का सुरक्षा कर्मी भी असहाय नजर आ रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है।थाना ललपुरा के पौथिया गांव निवासी राजकिशोर के 15 वर्षीय पुत्र अभिषेक की कल सिकरी श्रमदान के पास बाइक की टक्कर से उस समय मौत हो गई थी, जब वह ई-रिक्शे में बैठा हुआ था। यह भी पढ़ें- खड़े ई-रिक्शे में बाइक ने मारी टक्कर, युवक की मौत हादसे में बाइक सवार दो सगे भाई अजय प्रजापति और ब्रजेश निवासीगण बजेहटा और थाना सिसोलर के भुलसी गांव निवासी इनका ममेरा भाई रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.