बरेली, मई 11 -- जंक्शन से गंभीर रूप से झुलसी हालत में रविवार दोपहर जिला अस्पताल लाया गया व्यक्ति इमरजेंसी के बाहर तड़पता रहा। हालांकि कुछ ही देर में अस्पताल स्टाफ ने घायल को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। इस दौरान किसी ने उसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। अभी व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि करंट की चपेट में आने से व्यक्ति झुलस गया था। एक रिक्शा चालक उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी तक लाया और बाहर ही छोड़कर चला गया। व्यक्ति इमरजेंसी के सामने वेटिंग एरिया में जमीन पर तड़पत रहा था। स्टाफ को सूचना दी गई। यह भी पढ़ें- शासन तक पहुंचा ठेले पर मरीज ले जाने का मामला, जांच शुरू बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। इससे पहले किसी ने घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने इम...