पीलीभीत, अप्रैल 27 -- पीलीभीत। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शनिवार रात एक तीमारदार ने सुरक्षाकर्मियों से अभद्रता कर जमकर हंगामा किया। करीब एक घंटे तक चले विवाद से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद मामला शांत हो सका। शहर निवासी दीपक अपने पिता मुन्ना लाल को इलाज के लिए इमरजेंसी वार्ड लेकर आए थे। बताया गया कि उनके पिता का शुगर लेवल अचानक बढ़ गया था। उस समय वार्ड में मरीजों की काफी भीड़ थी। व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात सुरक्षाकर्मी ने दीपक से बाहर बैठने को कहा। इसी बात पर वह भड़क गया और सुरक्षाकर्मियों से बदसलूकी शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्यकर्मी से मारपीट करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज शोर सुनकर अन्य सुरक्षाकर्मी पहुंचे तो आरोपित उनसे भी उलझ गया और गाली-गलौज करने लगा। हंगामे के कारण मरीजों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.