जिला अस्पताल की इमरजेंसी में खराब सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा पर लगा रहे सवालिया निशान
उरई, जून 16 -- उरई, संवाददाता। जिला अस्पताल में खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे एक बार फिर सुरक्षा को लेकर अस्पताल प्रशासन पर सवालिया निशान लग रहे हैं। बीती 14 अगस्त को अस्पताल की इमरजेंसी के टॉयलेट में नवजात का शव मिला था जबकि अब इमरजेंसी में इंटर्न का मोबाइल चोरी होने के बाद डीवीआर खंगालने गई पुलिस को जांच में कैमरों की खराबी का पता चला है। शासन प्रशासन के स्पष्ट निर्देश है कि सरकारी अस्पतालों में अच्छे इलाज और सुविधाओं के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद रखी जाए। लेकिन समय समय पर सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था की लापरवाही सामने आती रहती है। सुरक्षा में सेंध लगाने का कुछ ऐसा ही एक मामला जिला अस्पताल में बीते 14 अगस्त की रात को उजागर हुआ था।
सुरक्षा में सेंध जिला अस्पताल की इमरजेंसी के वार्ड के बाथरूम के टब में नवजात का शव बरामद हुआ था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.