चंदौली, अप्रैल 8 -- चंदौली, संवाददाता । मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय के वजूद को बचाने के लिए बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में शासन सत्ता के विरुद्ध जिला मुख्यालय पर विरोध मार्च निकाला। जूलूस सदर तहसील स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क में पहुंचकर धरना प्रदर्शन में बदल गया। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं एसडीएम को मांगों से संबंधित चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय विगत कई वर्षों से अपनी पूरी क्षमता से संचालित है। जिला चिकित्सालय किसी भी जिले की प्रमुख मूलभूत सुविधा होती है। लेकिन उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार एवं जिले के भाजपा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.