जिला अस्पताल का बच्चा वार्ड लगातार पांचवें दिन भी फुल
बरेली, जून 4 -- जिला अस्पताल का बच्चा वार्ड लगातार पांचवें दिन भी फुल बरेली। वरिष्ठ संवाददाता बुखार, डायरिया का हमला बच्चों पर रुक नहीं रहा है। बीमार बच्चों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में गुरुवार को भी 113 बच्चे इलाज कराने पहुंचे। इसमें पांच बच्चों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उनको भर्ती कर लिया है। जिला अस्पताल का बच्चा वार्ड लगातार पांचवें दिन भी फुल रहा। वार्ड में गुरुवार दोपहर 32 बच्चे भर्ती थे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संदीप ने बताया कि सुबह एक समय बीमार बच्चों की संख्या 40 तक पहुंच गई थी। 8 बच्चों को डिस्चार्ज करने के बाद अब 32 बच्चे भर्ती हैं। यह भी पढ़ें- गर्मी के चलते बिगड़ रही बच्चों की सेहत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.