कन्नौज, अप्रैल 14 -- महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा डॉ. पवन कुमार अरुण ने मंगलवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रामा सेंटर, आकस्मिक वार्ड, ब्लड बैंक, डायलिसिस यूनिट और लेबर रूम का गहन निरीक्षण किया।निरीक्षण में अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, हालांकि महानिदेशक ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की गुंजाइश हमेशा बनी रहती है। उन्होंने विशेष रूप से ट्रामा सेंटर में स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल परिसर में रेडियम साइन बोर्ड, स्पष्ट दिशासूचक संकेतक साइनेज और रात में प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर दिया, ताकि मरीजों और तीमारदारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। महानिदेशक ने कह...