जिला अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण
औरैया, मई 13 -- औरैया, संवाददाता। डीएम ने 50 शैय्या जिला संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विभिन्न विभागों में पहुंचकर व्यवस्थाओं को परखा। कुछ कमियां मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पहुंचे और भर्ती मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से मिलने वाली दवाइयों, उपचार और साफ-सफाई व्यवस्था के बारे में भी पूछताछ की। इसके बाद डीएम ने ब्लड बैंक, पैथोलॉजी और ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं देखीं। जिलाधिकारी ने दवाइयों के स्टॉक रजिस्टर की भी जांच की। साथ ही मेडिकल वेस्ट और कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था का निरीक्षण कर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.