जिला अस्पताल और सीएचसी में सुधरेंगी आयुष्मान कार्ड की खामियां
लखीमपुरखीरी, अगस्त 25 -- लखीमपुर। आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर है। आयुष्मान कार्ड में पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता या मोबाइल नंबर जैसी कोई तकनीकी खामी विसंगति अब आसानी से सुधारा जा सकेगा। इन मामलों के लिए नया डेटा मैनेजमेंट पोर्टल शुरू किया है। जिसमें कार्डधारक के नाम को छोड़कर बाकी सभी त्रुटियों को दुरुस्त कराया जा सकता है। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि आयुष्मान कार्ड जारी करने के लिए पोर्टल पर दर्ज डेटा और आधार व राशन कार्ड के विवरण में 80 फीसदी तक समानता होना जरूरी होता है। कई बार नाम की स्पेलिंग, पिता के नाम या उम्र में मामूली अंतर होने के कारण सिस्टम कार्ड जेनरेट नहीं कर पाता था। पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित रह जाते थे। इस नए पोर्टल की मदद से अब इन विसंगतियों को ठीक किया जाएगा। जिससे छूटे हुए पात्र लाभार्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.