उन्नाव, मार्च 9 -- उन्नाव। महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव सोमवार को जनपद पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने जिला महिला अस्पताल और सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को सुविधाएं और बेहतर करने के निर्देश दिए। सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे अपर्णा यादव जिला महिला अस्पताल पहुंचीं। सबसे पहले उन्होंने ओपीडी का निरीक्षण कर मरीजों को मिल रहे उपचार के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वार्ड में भर्ती महिलाओं का हालचाल जाना। मरीजों ने अस्पताल में मिल रही सुविधाओं और उपचार पर संतोष जताया। इस दौरान उन्होंने शालिनी, आरती, चांदनी, सिमरन, प्रिया, मधु, राजवती, रीता और शहाना समेत दस प्रसूताओं को बेबी किट वितरित की। निरीक्षण के बाद उपाध्यक्ष ने महिला अस्पताल के सीएमएस कक्ष में डॉक्टरों और स्टाफ के साथ बैठक की। उन्होंने कहा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.