जिला अस्पताल इमरजेंसी में बाहरी लड़कों की एंट्री पर हिदायत
उरई, जून 27 -- उरई। संवाददाता स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने को शनिवार की सुबह सीएमओ ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल की इमरजेंसी में आकस्मिक मरीजों को प्राथमिकता से देखने के चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए। जबकि बाहरी व्यक्तियों के इमरजेंसी में डॉक्टर के पास अनावश्यक न बैठने और स्वास्थ्य सेवाओं को 24 घंटे दुरुस्त रखने की सीएमओ ने सख्त हिदायत दी। शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरिनंदन प्रसाद ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर स्थित जिला क्षय रोग अस्पताल में टीबी मरीजों को मिलने वाले इलाज और सुविधाओं के बाबत जानकारी ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.