बलरामपुर, मई 8 -- बलरामपुर, संवाददाता। अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत शुक्रवार को जिले के तीन जिला अस्पतालों में आग से बचाव को लेकर मॉकड्रिल हुआ। जिला अस्पतालों में चिकित्सक व कर्मियों को अग्निशमन विभाग ने आपात कालीन स्थिति में आग को बुझाने का प्रशिक्षण दिया। मेडिकल कॉलेज के अधीन संयुक्त जिला चिकित्सालय में मॉकड्रिल का शुभारंभ सीएमएस डॉ. राज कुमार वर्मा व वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एके यादव ने किया।अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत मेडिकल कॉलेज के अधीन संयुक्त जिला चिकित्सालय, जिला मेमोरियल अस्पताल व जिला महिला अस्पताल में आग से बचाव के लिए मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। संयुक्त जिला चिकित्सालय में सीएमएस की अध्यक्षता में आयोजित मॉकड्रिल कार्यक्रम के तहत अग्निशमन अधिकारी अंकित कुमार के निर्देशन में फायर कर्मी नूतन प्रताप सिंह, तेज प्रताप सिंह, देवेश राय व अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.