जिला अस्पतालों में आईसीयू-सीसीयू बढ़ाने व डीएनबी कोर्स की तैयारी
रांची, अक्टूबर 13 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड के सदर अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने और चिकित्सकों व कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा की। विशेष सचिव डॉ. नेहा अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक में अस्पतालों के पुनर्गठन, मानव संसाधन, योजनाओं की राशि और आपातकालीन सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। विशेष सचिव ने 'मुख्यमंत्री अस्पताल रखरखाव योजना' की 100% राशि एक हफ्ते में स्वीकृत करने व जिलों से शुक्रवार तक स्वीकृत व उपलब्ध पदों का ब्योरा देने को कहा। कहा कि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने के लिए आवश्यकताओं का सही आकलन किया जाए। जरूरत पड़ने पर आउटसोर्सिंग व डीएमएफटी के जरिये भी नियुक्तियों की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। बैठक में वरिष्ठ विभागीय अधिकारी और सभी जिलों के सिविल सर्जन उपस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.