जिला अस्पताल, सीएचसी मड़ावरा, महरौनी और तालबेहट में हार्ट अटैक के मरीजों को लगेंगे थ्रॉम्बोलाइसिस इंजेक्शन
ललितपुर, अप्रैल 11 -- हार्ट अटैक के मरीजों को अब जनपद में त्वरित उपचार मिल सकेगा। डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान और किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय आदि संस्थानों में कार्यरत विशेषज्ञ चिकित्सकों से आनलाइन सलाह लेकर मरीजों को खून का थक्का घोलने वाला थ्रॉम्बोलाइसिस इंजेक्शन लगा राहत दी जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डा. इम्तियाज अहमद ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने हार्ट अटैक के मरीजों को त्वरित राहत और बेहतर उपचार मुहैया कराने के लिए स्टेमी केयर नेटवर्क का विस्तार किया है। इस कार्यक्रम के तहत राज्य के चिकित्सा संस्थानों, जिला अस्पतालों तथा चिन्हित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को एक विशेष नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है, ताकि दिल का दौरा पड़ने के गोल्डन ऑवर यानि शुरुआती महत्वपूर्ण समय में उपचार देकर मरीज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.