जिला अस्पताल, सीएचसी पर आग बुझाने का दिया प्रशिक्षण
बरेली, जून 28 -- लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुए दुखद अग्निकांड की घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। शासन के निर्देश पर जिला अस्पताल, सभी सीएचसी पर आग से बचाव की ट्रेनिंग दी गई। जिला अस्पताल में एडीएसआईसी डॉ. रमेश चंद्र दीक्षित और डॉ. लक्ष्मीकांत सक्सेना के नेतृत्व में स्टाफ को अग्निशमन यंत्र का सही इस्तेमाल करना सिखाया गया। उनको बताया गया कि आग लगने की स्थिति में फायर एक्सटिंग्यूशर को कैसे इस्तेमाल किया जाता है, पिन कैसे निकाली जाती है, नोजल कैसे चलाया जाता है और आग पर तुरंत कैसे काबू पाया जाता है। इसके साथ ही फरीदपुर, नवाबगंज, आंवला, बहेड़ी, भमोरा, क्यारा, बिथरी समेत जिले की सभी सीएचसी पर अग्निशमन की ट्रेनिंग दी गई। यह भी पढ़ें- मॉकड्रिल के दौरान जिला अस्पताल में खोजते रह गए चाबी और पाइप का नोजल यह भी पढ़ें- लखनऊ अग्निकांड के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.