जिला अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास में विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित
सुपौल, अगस्त 26 -- सुपौल, वरीय संवाददाता अगस्त के चौथे मंगलवार को जिला अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास सुपौल में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों से विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन से संबंधित जानकारी साझा की गई। साथ ही सहयोग पोर्टल पर योजना से संबंधित शिकायत, मांग एवं सुझाव भेजे जाने की जानकारी दी गई। बताया गया कि यह शिविर प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार को इंटरमीडिएट से उच्च स्तर की शिक्षा प्रदान करने वाले शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित होगा। शिविर में सहायक निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण अनुराग कुमार, वरीय उप समाहर्ता पुष्पा कुमारी, महिला थाना सुपौल की थानाध्यक्ष अंजू तिवारी, अधीक्षक सह नोडल पदाधिकारी मो दानिश वकार, आईटी प्रबंधक सुमित कुमार एवं बड़ी संख्या में छात्रावास के छात्र शामिल हुए। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.