जिला अभिलेखागार का किया निरीक्षण
दरभंगा, सितम्बर 27 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। अभिलेख निदेशक की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय टीम ने शनिवार को जिला अभिलेखागार का निरीक्षण किया। टीम ने अभिलेखागार में संधारित अभिलेखों, पंजियों एवं दस्तावेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए अभिलेखों के संधारण एवं प्रबंधन की स्थिति की गहनता से जांच की। जिला अभिलेखागार के प्रभारी पदाधिकारी वरीय उपसमाहर्ता सोनल कुमार महतो ने टीम को अभिलेखों के संधारण, पंजियों के रखरखाव एवं अभिलेखों के हस्तांतरण से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई।प्रभारी पदाधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के क्रम में प्राप्त अवलोकनों एवं सुझावों के आधार पर अभिलेखों के संधारण एवं प्रबंधन को और अधिक बेहतर एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभाग द्वारा आवश्यक सुधारोपरांत दिशा-निर्देश निर्गत किए जाएंगे। उस अनुरूप जिला अभिलेखागार में अभिलेखों के संर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.