रांची, अप्रैल 28 -- खूंटी, संवाददाता। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों एवं अन्य आवासीय विद्यालयों में छात्राओं के नामांकन को लेकर जिला अनुमोदन समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की। बैठक में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खूंटी, अड़की, रनिया, मुरहू, कर्रा, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय तोरपा और नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय खूंटी में नामांकन से संबंधित प्राप्त आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की गई। समिति ने विद्यालयों में उपलब्ध रिक्त सीटों के अनुरूप योग्य छात्राओं के नामांकन प्रस्तावों को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने निर्देश दिया कि किसी भी विद्यालय में सीट खाली न रहे और सभी पात्र छात्राओं का नामांकन सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- सारठ : कस्तूरबा ...