शिमला, मार्च 5 -- वैसे तो भारतीय जनता पार्टी राजनीति में नए चेहरे लाकर चौंकाने के लिए जानी जाती है, लेकिन कांग्रेस ने भी हिमाचल प्रदेश में ऐसा ही उदाहरण पेश किया है। हिमाचल प्रदेश से कांगड़ा जिला अध्यक्ष को कांग्रेस ने राज्यसभा भेजने का ऐलान किया है। कांग्रेस के इस फैसले ने राजनीतिक पंडितों को चौंका दिया है। जिला अध्यक्ष पद से सीधा राज्यसभा भेजने के कांग्रेस के फैसले के पीछे तीन बड़ी वजहें सामने आई हैं।क्षेत्रीय संतुलन साधने का प्रयास राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अनुराग शर्मा की उम्मीदवारी के पीछे कई सियासी समीकरण काम कर रहे हैं। कांगड़ा जिला प्रदेश की राजनीति का सबसे बड़ा जिला माना जाता है, जहां 15 विधानसभा सीटें हैं। अक्सर यह कहा जाता रहा है कि सरकारों में कांगड़ा को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिला। मौजूदा सरकार पर भी कांगड़ा की अ...