जामताड़ा, अप्रैल 17 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि।जिला व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ता संघ के सभागार में गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन कर नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता तथा समाजसेवी तरुण कुमार गुप्ता को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मोहनलाल बर्मन ने की। इस समारोह में अधिवक्ता संघ की ओर से बुके एवं शॉल ओढ़ाकर अतिथियों का स्वागत किया गया। वहीं कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ के सचिव अरविंद सरकार ने भी सभागार की समस्याओं से नगर पंचायत अध्यक्ष को अवगत कराया। मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मोहनलाल बर्मन ने कहा कि अधिवक्ता संघ का भवन नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आता है। लेकिन यहां मूलभूत सुविधाओं की कुछ कमी है। उन्होंने नगर पंचायत से इन समस्याओं के समाधान की अपेक्षा जताई, ताकि अधिवक्ताओं को बेह...