नवादा, अप्रैल 30 -- जिला अधिवक्ता संघ तदर्थ कमेटी द्वारा आयोजित आम सभा में गठित चुनाव कमेटी को राज्य बार एसोसिएशन ने निरस्त कर दिया है। यह भी पढ़ें- जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव 15 जुलाई कोचुनाव कमेटी का निरस्तीकरण राज्य बार एसोसिएशन द्वारा जारी पत्र के अनुसार जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर 30 मार्च को आयोजित आमसभा का अवैध घोषित कर दिया गया। साथ ही उस बैठक में लिए गये निर्णय को भी निरस्त कर दिया। अब राज्य पर्यवेक्षक की देखरेख में चुनाव अभियान समिति का गठन आमसभा में किया जायेगा। तिथि व समय की घोषणा की सूचना राज्य बार एसोसिएशन एवं मनोनित पर्यवेक्षक को उपलब्ध करायी जायेगी।पूर्व महासचिव की आपत्ति बता दें कि पूर्व महासचिव संत शरण शर्मा व अधिवक्ता अवलोक समेत कई अधिवक्ताओं ने तदर्थ कमेटी द्वारा चुनाव पदाधिकारी के रूप में अधिवक्ता निरंजन की निय...