साहिबगंज, मार्च 30 -- साहिबगंज। जिला अधिवक्ता संघ भवन में वर्ष 2026-28 के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार की दोपहर 3:00 बजे संघ कार्यालय परिसर में हुआ। जानकारी के मुताबिक संघ के अध्यक्ष पद पर नवनिर्वाचित ललित स्वदेशी को वरीय अधिवक्ता सूर्य नारायण यादव , उपाध्यक्ष पद पर नवनिर्वाचित गौतम प्रसाद सिंह को वरीय अधिवक्ता अशोक श्रीवास्तव व सचिव पद पर निर्वाचित विजय कुमार कर्ण को अधिवक्ता विश्वनाथ यादव ने शपथ दिलाई । नव निर्वाचित संघ के संयुक्त सचिव लाल बाबू यादव(प्रशासनिक) व देवेंद्र चौधरी (लाइब्रेरी), कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार झा, सह कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार मंडल, कार्यकारिणी सदस्य, सुभाष कुमार गुप्ता, सुनीता सोरेन, जयप्रकाश रविदास, मानव पासवान व पवेद्र रितेश कुमार को भी शपथ दिलायी गई। कार्यक्रम का संचालन कृष्णानंद महावर ने किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.