जिला अधिवक्ता संघ: ललित बने अध्यक्ष,सचिव बने विजय
साहिबगंज, मार्च 28 -- साहिबगंज। जिला अधिवक्ता संघ का वर्ष 2026- 28 के लिए द्विवार्षिक चुनाव शनिवार को हुआ। मतगणना के बाद जारी रिजल्ट के मुताबिक ललित स्वदेशी अध्यक्ष व विजय कुमार कर्ण सचिव चुने गये। ललित स्वदेशी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय कुमार जायसवाल को एक मत से पराजित किया। सचिव पद पर विजय कुमार कर्ण ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भानु प्रताप शील को 11 मतों से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद पर गौतम कुमार सिंह ने 71 मत प्राप्त कर विजय हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बाल कृष्ण पासवान को 42 मत मिले। संयुक्त सचिव पद पर लाल बाबू यादव व देवेंद्र कुमार चौधरी विजय हुए । कार्यकारिणी सदस्यों में जयप्रकाश रविदास, पावेंद्र रितेश कुमार, सुजाता सोरेन, सुभाष कुमार गुप्ता व मानव कुमार पासवान निर्वाचित हुए हैं। विजयी होने वाले संघ के नये पदाधिकारियों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.