कटिहार, अप्रैल 14 -- कटिहार, एक संवाददाता जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा ईमेल के माध्यम से भेजी गई इस धमकी ने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है। सूचना मिलते ही जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी दलबल के साथ तत्काल अदालत परिसर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि अदालत परिसर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति की सघन जांच की जाए तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए। कोर्ट परिसर के सभी प्रवेश द्वारों पर चेकिंग बढ़ा दी गई है और बैग व वाहनों की तलाशी ली जा रही है।जिला यह भी पढ़ें- कटिहार : जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट पदाधिकारी ने बताया क...