भागलपुर, फरवरी 27 -- भागलपुर। केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान की पत्नी अनुराधा खेतान के आकस्मिक निधन पर भागलपुर जिला अग्रवाल सम्मेलन ने शोक संवेदना प्रकट की है। संगठन के संरक्षक कुंज बिहारी झुनझुनवाला, बनवारी लाल खेतान, लक्ष्मी नारायण डोकानिया, श्याम सुंदर खेतान, अध्यक्ष बद्री प्रसाद छापोलिका, उपाध्यक्ष संजय जैन, महामंत्री रंजीत झुनझुनवाला, रतीश कुमार, विनय डोकानिया आदि सदस्यों ने कहा कि स्वर्गीय अनुराधा खेतान धर्म परायण, सामाजिक एवं अन्य कार्य में समर्पित थीं। उनके निधन से भागलपुर की संस्थाओं को अपूरणीय क्षति हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...