भागलपुर, मार्च 8 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला अग्रवाल सम्मेलन के सदस्यों ने शनिवार को एक निजी स्थान पर पारिवारिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता सम्मेलन के अध्यक्ष बद्री प्रसाद छपोलिका ने की। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह में बच्चों ने गीत, संगीत और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। वहीं महिला समिति की सदस्यों ने गेम्स, प्रश्नोत्तर और हौजी का आयोजन कर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया तथा विजेताओं को उपहार भी वितरित किये। मौके पर मीडिया प्रभारी विनय डोकानिया, रंजीत झुनझुनवाला, अभिषेक बाजोरिया, आशीष बाजोरिया, सुनीता शराफ, अलका चौधरी, प्रभा कोटरीवाल, अनिल गोयंका मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.