बेगुसराय, अप्रैल 5 -- बेगूसराय, हमारे संवाददाता। बिहार क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित होने वाले श्यामल सिन्हा अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए रिफाइनरी टाउनशिप मैदान पर जिला टीम के चयन के लिए ट्रायल लिया गया। इसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्र से आए करीब 150 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि जिला टीम का चयन खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस के आधार पर किया जाएगा। रविवार को खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। सात व आठ अप्रैल को सलेक्शन ट्रायल मैच खेला जाएगा। उसके बाद जिला अंडर-16 टीम की घोषणा की जाएगी। रविवार को खिलाड़ियों का सलेक्शन ट्रायल खेल समिति सदस्य के रूप में दिलजीत कुमार, सीनियर खिलाड़ी दानिश आलम, प्रतीक भानु, पृथ्वीराज के नेतृत्व में लिया गया। चयनित खिलाड़ियों में राहुल गिरि, युवराज, अमृत, सचिन...