मोतिहारी, जून 9 -- रक्सौल,नसं। पटना के चाणक्या होटल में आयोजित लायंस इंटरनेशनल जिला 322 ई के लायनिस्टिक वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रीपेरटरी कैबिनेट मीटिंग एवं डिस्ट्रिक्ट स्कूलिंग कार्यक्रम में रक्सौल लायंस क्लब ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। क्लब के पांच सदस्यों को जिला स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। वर्तमान अध्यक्ष लायन बिमल सर्राफ को जोनल चेयरपर्सन तथा इंडो-नेपाल मीट एंड रिलेशन का डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन बनाया गया।लायन नारायण रुंगटा को रीजनल कोऑर्डिनेटर, लायन साइमन रेक्स को डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन, लायन मोहम्मद निजामुद्दीन को संयुक्त डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन (इंडो-नेपाल मीट एंड रिलेशन) तथा लायन अमित कुमार को संयुक्त डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन (रीजनल फोरम) का दायित्व मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...