धनबाद, मार्च 20 -- जिले के सरकारी स्कूलों (प्रारंभिक, उच्च, उच्चतर माध्यमिक व गैर सरकारी सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक विद्यालयों) के लिए स्थानीय स्तर पर पांच अवकाश घोषित किया गया है। डीईओ अभिषेक झा व डीएसई आयुष कुमार ने इस संबंध में संयुक्त कार्यालय आदेश जारी किया है। बताते चलें कि जेसीईआरटी ने राज्य स्तर से साल भर में 55 छुट्टी से संबंधित अवकाश जारी किया जाता है। पांच अवकाश जिलास्तर पर निर्धारित किया जाता है। शुक्रवार को रमजान का अंतिम शुक्रवार (अलविदा जुमा) का अवकाश घोषित किया है। वहीं इस्टर मंडे 6 अप्रैल, चेहल्लूम पांच अगस्त, मनसा पूजा 18 अगस्त, तीज 12 सितंबर व जिऊतिया की छुट्टी 3 अक्तूबर को दी गई है।तीन दिन बंद रहेगा विद्यालयशिक्षकों का कहना है कि तीन दिन विद्यालय बंद रहेगा। 20 मार्च को छुट्टी मिलने पर अब तीन दिन विद्यालय बंद रहेगा। 21 क...