दरभंगा, मार्च 14 -- दरभंगा। राज्यस्तरीय टीएलएम मेला 3.0 का दो दिवसीय आयोजन को पटना में हुआ। इसमें न्यू कॉलोनी, कबीरचक के जिला स्तर पर चयनित बीपीएससी शिक्षक बलविंदर सिंह को गणित विषय में सूबे में प्रथम स्थान लाने के लिए प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर डीईओ विद्यानंद ठाकुर व शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं। सदर बीईओ राजेश कुमार व एचएम नागेंद्र प्रसाद राय, गोविंद प्रसाद यादव, विजय कुमार यादव, सुनील कुमार, प्रणय रंजन आदि समेत कई शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...